{"_id":"69249932332c8fb592014971","slug":"an-electric-pole-stands-in-the-middle-of-a-drain-in-shivapuram-and-electricity-can-spread-at-any-time-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151599-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिवपुरम में नाले के बीच में खड़ा बिजली का खंभा, कभी भी फैल सकता है करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिवपुरम में नाले के बीच में खड़ा बिजली का खंभा, कभी भी फैल सकता है करंट
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिवपुरम में बनाया जा रहा नाला। संवाद
बदायूं। नगर पालिका की ओर से मोहल्ला शिवपुरम में बनाए जा रहे नाले के निर्माण के दौरान ठेकेदार ने एक ऐसी भूल कर दी है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। निर्माण स्थल पर बिजली का लोहे का खंभा नाले के बीचों बीच खड़ा छोड़ दिया गया है। इसके चारों ओर नाला बना दिया गया है। इससे निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है।
मोहल्ला शिवपुरम में करीब 200 मीटर लंबा यह नाला 12 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। नाला निर्माण का उद्देश्य बारिश के दिनों में पानी की निकासी सुचारू रखना और सड़क पर जलभराव की समस्या समाप्त करना था, लेकिन निर्माण की जल्दबाजी या लापरवाही के चलते बिजली के खंभे को हटाने या शिफ्ट कराने की जरूरत तक नहीं समझी गई। पानी का संपर्क बिजली के खंभे से होने पर नाले में करंट फैलने की आशंका लोगों द्वारा जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका कर्मचारियों और ठेकेदार को अवगत करा चुके हैं, लेकिन किसी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के निवासी राजेश, गुफरान और अनूप कुमार ने बताया कि खंभे को हटवाने की मांग लगातार उठाई गई, लेकिन पालिका कर्मी हर बार आश्वासन देकर लौट गए।
विज्ञापन
इस संबंध में ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्वक नाला बनाने के निर्देश दिए गए हैं, अगर लापरवाही की गई है, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।