फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An accused of kidnapping and rape of a teenage girl appears in court

Budaun News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का एक आरोपी कोर्ट में हाजिर

Sun, 14 Apr 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
An accused of kidnapping and rape of a teenage girl appears in court
उसावां। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में नामजद एक आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

कस्बे में 28 मार्च की रात करीब आठ बजे एक किशोरी अपने घर के पीछे शौच के लिए गई थी, तभी शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव हंसी नगला निवासी अवधेश फौजी, विवेक और उसावां निवासी ब्रजेश उसका कार से अपहरण कर ले गए। अवधेश फौजी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी करीब तीन घंटे बाद कार में बेहोश पड़ी मिली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तीसरे दिन अवधेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ब्रजेश और विवेक पकड़े नहीं गए थे। इनमें आरोपी ब्रजेश ने शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। थाना पुलिस तीसरे आरोपी विवेक को तलाश करने का दावा कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed