{"_id":"611198c18ebc3e794e60094a","slug":"amrit-mahotsav-badaun-news-bly4559161148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव में निकाली रैली, बच्चों ने दिखाएं संस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव में निकाली रैली, बच्चों ने दिखाएं संस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में स्थित शहील स्थल पर पुष्प अर्पित करते राज्यमंत्री। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि न जाने कितनी ही कुर्बानियां देकर भारत को आजादी मिली, तब हम चैन की सांस ले रहे हैं। उन महापुरुषों की कुर्बानियों को किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत सोमवार सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट स्थित शहीद पार्क से रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल और जिलाधिकारी दीपा रंजन ने किया।
मदर एथीना स्कूल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन व कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। बाद में छात्र-छात्राओं की ओर से देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि महापुरुषों की कुर्बानियों को किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता। हमें अपने बच्चों को भी ऐसे महापुरुषों और उनकी वीर गाथाओं के बारे में बताना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष दीप माला गोयल ने कहा कि आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली है, हमारे पूर्वजों और बुजुर्गों ने जिस तरह से कुर्बानियां देकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी।
डीएम दीपा रंजन ने कहा कि आज हम सब क्रांतिकारियों द्वारा आजादी के लिए दिए गए बलिदान की वजह से ही स्वतंत्र जीवन यापन कर रहे हैं। उनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर, डीडीओ चंद्रशेखर, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन बदायूं क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने किया। शाम को शहीद स्थलों व शैक्षणिक संस्थाओं पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन
शहीदों के परिवार को किया सम्मानित
ब्लॉक वजीरगंज के गांव इटौआ वरीपुरा के शहीद हरिओम सिंह, उसावां के गांव सथरा के शहीद नेत्रपाल, जगत के ग्राम किसरुआ के शहीद शिवराज सिंह, सहसवान के ग्राम नैथुआ के शहीद गेंदालाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तहसील दातागंज के ग्राम वसीला के अशर्फीलाल व तहसील सदर के ग्राम हुसैनपुर के गंगा प्रसाद के परिजन को शाल ओढ़ाकर व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कोरोना काल में अच्छा काम करने वाले भी सम्मानित
कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम करुणा, अंजलि, शिवानी, बेबी, शगुफ्ता, सरिता व ओमवती को भी सम्मानित किया गया। कोरोना योद्धा के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुपम जिम्मी, ज्योति मेंदीरत्ता, शिव स्वरूप गुप्ता, मौसम गुप्ता, अरविंद सिंह राठौर, शान प्रकाश गुप्ता, नीतीश गोयल व प्रतीश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।