फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amitabh Bachchan's lookalike actor Firoz Khan is no more

Budaun News: अमिताभ बच्चन के हमशक्ल अभिनेता फिरोज खां नहीं रहे

Fri, 24 May 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 24 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan's lookalike actor Firoz Khan is no more
बदायूं। अमिताभ बच्चन के हमशक्ल शहर के कबूलपुरा निवासी अभिनेता फिरोज खां (54) का बृहस्पतिवार तड़के हृदयाघात से निधन हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर एकत्र हो गए। मुंबई से उनका बेटा और बेटी देर शाम तक बदायूं पहुचेंगे।
विज्ञापन

फिरोज खां ने टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं, जीजा जी छत पर हैं के साथ ही साहब, बीबी और बाॅस, हप्पू की उल्टन पल्टन, शक्तिमान सहित कई फिल्मों व टीवी सीरियल में अभिनय किया था। अदनान सामी के गाने थोडी सी तू लिफ्ट करा दे सहित कई गानों में भी वह नजर आए थे। करीब डेढ़ साल पहले उनकी मां सईदा खां की तबीयत खराब हो गई थी। उस दौरान उनका बदायूं आना हुआ। इसके बाद वह मुंबई नहीं गए।
विज्ञापन

फिरोज खां ने 4 मई को बदायूं क्लब में आयोजित मतदाता महोत्सव में अंतिम प्रस्तुति दी थी। जिसे लोगों ने खूब सराहा था। उनके निधन से सब अचंभित और दुखी हैं। अंतिम प्रस्तुति में भी उन्होंने अमिताभ बच्चन के डाॅयलाग बोलकर कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोज खान के दो भाई और पांच बहन है। भाईयों में फिरोज खान सबसे बड़े थे। फिरोज खान की शादी राना खान से हुई। उनका बेटा फैजान खान मुंबई में फुटबॉल कोच और बेटी तूबा खान बहरीन में एयर होस्टेस है।
---------------------------------------
पढ़ाई में नहीं लगता था, एक्टिंग का शौक, खींच ले गया मुंबई
30 साल पहले छोड़ा था बदायूं, मुंबई में कमाया नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अमिताभ बच्चन समेत कई फिल्म अभिनेताओं की मिमिक्री और उनके जैसी एक्टिंग के लिए दुनियाभर में जाने जाने वाले फिरोज खान ने 30 साल पहले मुंबई में कदम रखा था। फिरोज खान का बचपन से ही पढ़ाई में रुझान नहीं था।
वह हमेशा फिल्म सितारों की नकल करते थे। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के वह फैन थे। वह उनकी एक्टिंग और मिमिक्री किया करते थे। नौंवी कक्षा पास करने के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। एक्टिंग के शौक को देखते हुए 1994 में परिवार वालों ने उन्हें मुंबई भेज दिया। 15-20 दिन रुकने के बाद ही वह लौट आए। करीब छह माह बाद सहसवान निवासी लाल बाबू उनसे मिले। जो अक्षय कुमार की मिमिक्री किया करते थे।

फिरोज खान इनके साथ फिर मुंबई चले गए। तीन-चार साल स्ट्रगल के बाद में मराठी चैनल 123 में उनको पहला ब्रेक- थ्रू मिला। यहां से उनके करियर की शुरूआत हो गई। उनके इंस्ट्राग्राम पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स है।

निधन पर शोक जताया शोक
बदायूं क्लब के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष, नंदकिशोर, इजहार अहमद, आसिम, राहुल सक्सेना, विजय मौर्य, राजीव भारती ने दुख प्रकट किया है। पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed