{"_id":"57d9580d4f1c1b2d46d48f6d","slug":"ambulance-overturned-in-the-ditch-seven-others-injured-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलट गई एंबुलेंस, महिला समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलट गई एंबुलेंस, महिला समेत सात घायल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर एंबुलेंस 102 खाई में पलट जाने से गर्भवती महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार सुबह बिसौली-बिल्सी रोड पर गांव दिधौली के पास हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिसौली रोड पर दिधौनी गांव के पास हुआ हादसा
घायल महिला ने अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म, दोनों सुरक्षित
अनियंत्रित होकर एंबुलेंस 102 खाई में पलट जाने से गर्भवती महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार सुबह बिसौली-बिल्सी रोड पर गांव दिधौली के पास हुआ। हादसे में घायल गर्भवती ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा की हालत पूरी तरह से सामान्य है। हालांकि, घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिल्सी क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी छोटेलाल की पत्नी राज कुमारी गर्भवती थी। बुधवार सुबह राजकुमारी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिवार के लोगों ने एंबुलेंस 102 को फोन किया। कॉल मलिने पर एंबुलेंस चालक हरिओम स्टाफ के साथ बैरमई बुजुर्ग पहुंच गया। राजकुमारी को एंबुलेंस से बिल्सी सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में बिसौली रोड पर गांव दिधौनी के पास बुधवार सुबह आठ एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में गर्भवती राज कुमारी समेत एंबुलेंस के ईएमटी विपिन कुमार, चालक हरिओम, वार्ड ब्वाय नरेश कुमार और राजकुमारी के परिवार की सीमा पत्नी नेमसिंह, जमुना देवी पत्नी कल्याण, धर्मवीर पुत्र मन्नू घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से निकाल कर सीएचसी भेजा यहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेज दयिा गया।
विज्ञापन
दूसरी एंबुलेंस से गर्भवती राजकुमार को सीएचसी लाया गया। वहां उसने बच्ची को जन्म दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि गर्भवती मामूली घायल हुई थी। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है। इनको डॉक्टर की देख-रेख में रखा गया है। इधर, घायल वार्ड ब्वाय नरेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
-----
... तो जा सकती थी जच्चा-बच्चा की जान
बिल्सी। हादसा करीब आठ बजे दिधौनी गांव के पास हुआ। हादसे के बाद तुरंत की गांव के लोगों ने एंबुलेंस 108 को फोन कर दिया। समय से एंबुलेंस भी पहुंच गई। गर्भवती राजकुमारी को समय से अस्पताल पहुंचा दिया गया। इससे उसकी जान बच गई। गांव के लोगों का कहना है कि अगर एंबुलेंस समय से न पहुंची होती तो जच्चा-बच्चा की जान पर बन सकती थी।