{"_id":"aa93ff76702bc5caa1fbc58aa2c4f8b1","slug":"ambulance-108-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का सीजन, 108 एंबुलेंस सेवा बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का सीजन, 108 एंबुलेंस सेवा बदहाल
बदायूं।
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के सीजन में भी जिले में एंबुलेंस 108 सेवा बदहाल है। हाईवे के थानों से भी एंबुलेंस गायब हैं। जाहिर है कि इन परिस्थितियों में अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो काफी मुश्किल होगी। कई जगह तो हादसों में घायल होने वालों को अस्पताल तक जननी सुरक्षा योजना के तहत काम कर रहीं एंबुलेंस 102 से अस्पताल भेजा जाता है। जिले में आठ एंबुलेंस 108 खराब पड़ी हुई हैं।
जिले में ब्लाक स्तर पर एंबुलेंस 108 और 102 की व्यवस्था है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत घायलों और बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एंबुलेंस 108 पर और प्रसव के लिए महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी एंबुलेंस 102 की है। जिले में एंबुलेंस 108 कुल 17 और एंबुलेंस 102 की संख्या 25 है। हरेक ब्लाक में एक एंबुलेंस 108 और दो एंबुलेंस 102 की तैनाती की व्यवस्था है। हादसों के मद्देनजर हाईवे के थानों में भी एंबुलेंस 108 तैनात रखी गई हैं। कोहरे के सीजन में एंबुलेंस 108 की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बिनावर, उझानी, सहसवान, वजीरगंज और बिसौली थानों से एंबुलेंस 108 गायब हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि हादसों में घायल होने वालों को एंबुलेंस 102 से अस्पताल भिजवाया जाता है। आठ एंबुलेंस 108 काफी समय से ऑफ रोड हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने की दशा में मुश्किलें हो सकती हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एंबुलेंस के जिला प्रभारी से बात की जाएगी। कुछ एंबुलेंस मरम्मत के लिए गई हुई हैं यह बात मेरी जानकारी में है। एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त रखा जाएगा। -डॉ. डीके सक्सेना, सीएमओ