{"_id":"d3f185bf897ea081b19f73696d5f64d6","slug":"amanda-trap-dose-given-to-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दी एमेंडाजॉल की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दी एमेंडाजॉल की डोज
बदायूं।
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले भर के स्कूल कॉलेजों के साथ स्वास्थ्य केंद्रों पर एमेंडाजॉल की गोलियां खिलाईं गई, जिससे पेट में होने वाले कीड़ों को खत्म किया जा सके। स्कूलों में मिड-डे मील के बाद गोलियां खिलाई गईं। वहीं नेमवती गंगाप्रसाद स्कूल बाराचिर्रा कादरचौक में भी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवाई खिलाई गई।
वजीरगंज। प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस पर बच्चों को एमेंडाजॉल की गोलियां खिलाई गईं। एमडीएम खिलाने के बाद प्रधानाध्यापक अनामिका वर्मा ने बच्चों से कहा कि वह शरीर को साफ एवं स्वस्थ बनाएं। नाखून काटने, ढका हुआ पानी पीने, खाने से पहले और शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के बारे में बताया। शिक्षक रीना शर्मा एवं गीता यादव ने कहा कि वंचित रहने वाले बच्चे 15 फरवरी को गोली खा लें। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉली, अनामिका वर्मा, रीना शर्मा, गीत यादव, रामौतार, सुमन, अनीता, अंजली आदि का सहयोग रहा। बिसौली। ग्राम बंजरिया व परसिया में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं को कृमि संक्रमण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही दवा बांटी गई। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कृमि संक्रमण की जांच करना संभव नहीं है। इसलिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन निर्धारित कर एक से 19 वर्ष के बच्चों को दवा दी जा रही है। दवाई खाने से कृमि संक्रमण की रोकथाम होगी। सिंह व प्रधानाध्यापक पूनम लता सक्सेना ने दवा बांटी। इस अवसर पर पंकज शर्मा, रामबेटी, रेखा, सरोज, वर्षा, शालिनी, कविता शर्मा, इंद्रा, ऊषा, रूपवती, रामदेई, महीपाल, मौजूद रहे। इधर, परसिया में भी कृमि दिवस मनाया गया। इसमें प्रधानाध्यापक मुन्ने नवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रतन कुमारी, नीलम सक्सेना, शीला सिंह, प्रीति शर्मा, शिक्षामित्र प्रियंका शर्मा मौजूद रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर में सभी छात्रों को भोजन के उपरांत दूध के साथ एमेंडाजॉल की गोली खिलाई गईं। शिक्षक कुंवरसेन ने सभी छात्रों को पेट के कीड़ों से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष वेदराम, प्रधानाध्यापक सत्यपाल सिंह, नन्हें सिंह यादव, श्रीपाल यादव, शिखा गुप्ता, चित्रा, नरेशपाल सिंह, कप्तान सिंह, आदि उपस्थित रहे।