{"_id":"692de3fc2b6e4e145f01973a","slug":"aman-son-of-a-businessman-becomes-a-flying-officer-in-the-indian-air-force-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152026-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: व्यापारी का बेटा अमन भारतीय वायु सेना में बना फ्लाइंग ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: व्यापारी का बेटा अमन भारतीय वायु सेना में बना फ्लाइंग ऑफिसर
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ अमन सिंह। स्रोत- स्वयं
Link Copied
बदायूं। जिले के होनहार युवा अमन सिंह ने पुणे स्थित प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस एकेडमी की 149वीं पॉसिंग आउट परेड में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का गौरव हासिल किया है। अमन की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे जिले का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
विज्ञापन
अमन का चयन वर्ष 2022 में एनडीए के लिए हुआ था। शनिवार को आयोजित पॉसिंग आउट परेड में अमन के बेहतरीन प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमन के पिता आशीष कुमार सिंह प्रतिष्ठित व्यापारी हैं, जबकि माता रेखा सिंह गृहणी हैं। बाबा गिरीश सिंह, जिन्होंने हमेशा अमन को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, दादी मुन्नी देवी जिनकी दुआओं ने हर कदम पर साथ दिया। बड़ी बहन निशा जो अमन की तैयारी के दौरान उसकी सबसे मजबूत साथी रहीं। छोटा भाई आकाश, जिसने भाई को यूनिफॉर्म में देख गर्व महसूस किया। परिवार का कहना है, अमन ने आज सिर्फ हमारा नहीं, पूरे बदायूं का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।