फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Altercation between BJP office-bearer and inspector over corruption allegations.

Budaun News: भाजपा पदाधिकारी व इंस्पेक्टर के बीच भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर कहासुनी

Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Altercation between BJP office-bearer and inspector over corruption allegations.
इस्लामनगर थाना दिवस में भाजपाइयों ने किया बखेड़ा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। संवाद
इस्लामनगर। थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को इस्लामनगर थाना परिसर में एसडीएम बिल्सी के सामने भाजपा पदाधिकारी व इंस्पेक्टर के बीच भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर जमकर कहासुनी हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। थाना पुलिस पर पैसे के लेनदेन जैसे गंभीर आरोप लगाए। भाजपा पदाधिकारी आरोपों के संबंध में एसएसपी को एफिडेविट तक देने को तैयार हो गए। किसी तरह एसडीएम ने मामला संभाला।
विज्ञापन

थाना दिवस पर एसडीएम बिल्सी राजेश कुमार थाने पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक टीम थाने पहुंच गई। इन लोगों ने आते ही इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ पर पैसों के लेनदेन करने के गंभीर आरोप लगाए। यह सब देख उपस्थित लोग हतप्रभ रह गए। भारी गुस्सा जाहिर करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी शिकायती पत्र पर गरीबों से मनमाने पैसे वसूले जाते हैं।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष को भी छोड़ देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम बिल्सी ने भाजपा नेताओं को किसी तरह से शांत कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं में पूर्व मंडल अध्यक्ष निगमेश्वर मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बुद्धपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति राधेश्याम सिंह, मंडल महा मंत्री शिवम शर्मा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा करनपुर मंडल अन्नू ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसौली क्षेत्र का मामला है। फिलहाल दोनों पक्षों से बात हो गई।। अब कोई विवाद का मामला नहीं रहा। - राजेश कुमार, एसडीएम बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed