फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alprazolam powder used to make heroin

हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होता था एल्प्राजोलम का पाउडर

Mon, 26 Sep 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:01 AM IST
सार

इसी को लेकर नारकोटिक्स ब्यूरो ने नाई निवासी अजयपाल को नोटिस भेजकर 24 सितंबर तक पक्ष रखने को कहा था, लेकिन उसने पक्ष नहीं रखा। बरेली में पकड़ी 260 ग्राम हेरोइन, बदायूं के नाई से जुड़े तार, कई जगह दबिशबताते हैं कि पिछले दिनों केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने बरेली में चौरासी घंटा मंदिर के पास एक व्यक्ति को 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। -लालाराम दिवाकर, अधीक्षक नारकोटिक्स ब्यूरो बरेली डिवीजनदातागंज के भगवानपुर गांव में एल्प्राजोलम टैबलेट नहीं, बल्कि उसका पाउडर पकड़ा गया था।

विज्ञापन
Alprazolam powder used to make heroin

विस्तार

बदायूं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और ड्रग विभाग की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नशे का कारोबार करने वाले रैकेट की परतें भी खुलने लगी हैं। दातागंज के गांव भगवानपुर में टीम ने छापा मारकर प्रतिबंधित दवाएं बरामद की थीं। अब पता चला है कि प्रतिबंधित दवा एल्प्राजोलम का इस्तेमाल हेरोइन बनाने में किया जाता था।
विज्ञापन

एल्प्राजोलम नींद की टैबलेट है। कोई मेडिकल संचालक बिना डॉक्टर के पर्चे के इसकी बिक्री नहीं कर सकता। इसका भी पूरा रिकॉर्ड रखना होता है कि किस डॉक्टर के पर्चे पर किसको यह टैबलेट बेची गई। शुक्रवार को भगवानपुर में दबिश देकर थम्मन को 2.50 किलो एल्प्राजोलम और सौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि वीरेंद्र, सतीश, शांति देवी और रेशमा देवी भाग निकले थे। नारकोटिक्स ब्यूरो और ड्रग विभाग के अधिकारियों ने आपस में बात की तो पता लगा कि थम्मन लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा है। थम्मन का बेटा पप्पू भी इसमें शामिल है। अब बिनावर के गांव नाई से भी हेरोइन के कारोबार के तार जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

इसी को लेकर नारकोटिक्स ब्यूरो ने नाई निवासी अजयपाल को नोटिस भेजकर 24 सितंबर तक पक्ष रखने को कहा था, लेकिन उसने पक्ष नहीं रखा। ऐसे में उसे नारकोटिक्स ब्यूरो ने उसे वांछित मान लिया है। पप्पू भी नारकोटिक्स ब्यूरो की सूची में वांछित है। इन दोनों की भी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि एल्प्राजोलम की बिक्री के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल हो सकते हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो और ड्रग विभाग इस दिशा में भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में पकड़ी 260 ग्राम हेरोइन, बदायूं के नाई से जुड़े तार, कई जगह दबिश
बताते हैं कि पिछले दिनों केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने बरेली में चौरासी घंटा मंदिर के पास एक व्यक्ति को 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ और पड़ताल के बाद मालूम हुआ कि नाई गांव के अजय पाल ने यह हेरोइन दी थी। नरकोटिक्स ब्यूरो बरेली डिवीजन ने अजयपाल को नोटिस जारी कर 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया। इस बीच नारकोटिक्स ब्यूरो ने नाई, करतौली, भगवानपुर गांव में नशे के करोबारियों की तलाश में दबिश भी दीं। दरअसल, पप्पू भगवानपुर का रहने वाला है। बिनावर थाने के गांव करतौली में वह अपनी रिश्तेदारी में रहता है। नारकोटिक्स ब्यूरो को उसकी भी तलाश है।
नशे के कारोबारियों की तलाश में बदायूं के भगवानपुर, करतौली और नाई गांव में दबिश दी गई हैं। थम्मन का बेटा पप्पू भी नशे के कारोबार में शामिल है। पिछले दिनों बरेली के चौरासी घंटा मंदिर के पास नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने करीब 260 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तारी की थी। जांच में सामने आया कि यह हेरोइन नाई गांव के अजयपाल ने दी थी। अजयपाल को नोटिस भेजा गया था। उसको 24 सितंबर को ब्यूरो के डिवीजन कार्यालय बरेली में अपना पक्ष रखना था। -लालाराम दिवाकर, अधीक्षक नारकोटिक्स ब्यूरो बरेली डिवीजन

दातागंज के भगवानपुर गांव में एल्प्राजोलम टैबलेट नहीं, बल्कि उसका पाउडर पकड़ा गया था। इस संबंध में मेरी नारकोक्टिस ब्यूरो के अधिकारियों से बात हुई है। पता लगा है कि इस पाउडर का हेरोइन बनाने में इस्तेमाल किया जाता था। इस मामले में ड्रग विभाग भी अपने स्तर से जांच कर रहा है। - विवेक कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed