फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Along with commercial gas cylinders, the prices of coal and wood have also risen.

Budaun News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर के साथ कोयला व लकड़ी के दाम भी बढ़े

Tue, 05 May 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Along with commercial gas cylinders, the prices of coal and wood have also risen.
कोयला की दुकान पर कोयला खरीदता ग्राहक । संवाद
बदायूं। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब बाजार में दिखने लगा है। सिलिंडर महंगा होते ही कोयला और लकड़ी के दामों में भी तेजी आ गई है। ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने ढाबा, होटल और भट्ठियों के संचालन पर असर डालना शुरू कर दिया है। व्यापारी कहते हैं कि गैस के बाद कोयला-लकड़ी का महंगा होना उनके लिए दोहरी मार साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में लकड़ी का कोयला 5 रुपये प्रति किलो और लकड़ी दो से तीन रुपये प्रति किलो महंगी कर दी गई है। पहले लकड़ी का कोयला 40 रुपये किलो मिल रहा था, जो अब 45 रुपये किलो है। वहीं लकड़ी की कीमत 9 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 12 रुपये हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि खपत बढ़ने के साथ ही आगे भी दामों में इजाफा संभव है। लकड़ी व्यापारी अशफाक ने बताया कि लागत और मांग बढ़ने के कारण फिलहाल दो रुपये से तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर ढाबा संचालक बढ़ती लागत से परेशान हैं। ढाबा संचालक त्रिलोकी सिंह का कहना है कि गैस, कोयला व लकड़ी तीनों ही ईंधन महंगे होने से उनके लिए पुराने रेट पर काम चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि दाल व अन्य सभी व्यंजनों की कीमत कम से कम 10-10 रुपये बढ़ाने पड़ेंगे। गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता, इसलिए मजबूरी में कीमतें बढ़ानी पड़ रहीं हैं। ईंधन बाजार में आई इस तेजी का असर आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं की जेब पर और अधिक पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed