बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के पास मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को आरसीबी क्लब और अलमीर क्लब के मध्य मैच खेला गया। इसमें अलमीर क्लब ने आरसीबी क्लब को 34 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
इसमें अलमीर क्लब के कप्तान मोनिस सिद्दीकी ने टॉस जीतकर पहले खेलने का का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 125 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर अमन सक्सेना ने सात छक्का और एक चौका की मदद से 55 रन बनाएं। इसके अलावा लालू ने दो, जोनी ने 25, चंदू ने 10, शादाब ने 15, धर्मेंद्र ने सात रनों का योगदान दिया। वहीं, आरसीबी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा, राहुल, गौस, लालू एवं फरमान ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 126 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी आरसीबी क्लब के खिलाड़ी शुरू से काफी धीमी गति से खेले। नौ विकेट खोकर 91 रनों के स्कोर पर सभी खिलाड़ी ढेर हो गए। राघिब ने 25, राहुल ने दो, फरमान ने पांच, लालू ने 15, गौस ने 30, शारिक ने पांच और नेम सिंह छह रन बना सके। वहीं, अलमीर क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंदू ने तीन, शाहिल बुमराह ने तीन, राहुल ने दो व अमन सक्सेना ने एक विकेट लिया। इस प्रकार अलमीर क्लब को 34 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर अमन सक्सेना को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर विशाल ठाकुर, मंयक जैन, अयान सिद्दीकी, रिजवान मलिक, इकरार अहमद, वसीम कुरैशी, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।