फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   alleges scam in PM Awas Yojana in Badaun Islamnagar

प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला: इस्लामनगर में दो साल में 1028 आवासों का आवंटन, 728 में फर्जीवाड़े का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 07:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 23 Sep 2026 07:46 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्रों को दे दिया गया। जांच में इसका खुलासा हुआ है। तहसील स्तर से कराई गई जांच में 134 आवासों में से 32 अपात्र मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
alleges scam in PM Awas Yojana in Badaun Islamnagar
पीएम आवास योजना के तहत बन रहा मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले की इस्लामनगर नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले की आशंका जताई गई है। दो साल में 1028 से अधिक आवास स्वीकृत किए गए, जिसमें से महज तीन सौ आवासों को सही बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सही से जांच हुई तो तहसील, नगर पंचायत व डूडा के कई बड़े अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से डीएम से लेकर आयुक्त से मिलकर की गईं शिकायतों पर जब ध्यान नहीं दिया गया तब इस पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई। इसमें 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाल होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


अभी बिल्सी तहसील प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर महज 134 आवासों की जांच कर 32 अपात्र निकाले हैं, जिनसे अब विभाग रिकवरी की तैयारी कर रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पहले ध्यान दिया जाता तो सरकारी पैसे की बंदरबांट नहीं होती और पात्रों को ही लाभ मिलता। बीते दो साल में इस योजना में 1028 आवास स्वीकृत हुए हैं। शिकायतकर्ताओं ने शुरू से ही पात्रता पर सवाल उठाए थे। आवाज दबने पर उन्हें हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। 
विज्ञापन


अपात्रों को योजना का लाभ देने की चर्चा
कस्बे वासियों का आरोप है कि इन 1028 में से मात्र 300 ही पात्र हैं। एक आवास पर 2.50 लाख रुपये मिलते हैं। चर्चा यहां तक है कि बड़े व्यापारियों, आयकर दाता, जीएसटी धारक, प्रॉपर्टी डीलर, भट्टा स्वामी, आढ़तियों को भी लाभ दिया गया, जो आलीशान घरों के मालिक हैं। लाभार्थियों से तीस हजार रुपये तक वसूली का भी आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में ऐसे लोग पात्र मिले हैं, जिनके पिता या पत्नी पेंशन पा रहे हैं। एक ही घर में तीन-तीन सगे भाई-बहनों और पत्नियों को भी आवास देने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। यहां तक लोगों का कहना है कि आयकर दाता और जीएसटी धारकों ने भी लाभ लिया है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पति के नाम से भी आवास लेने की बात सामने आई है। सभासद अपने-अपने वार्ड के लाभार्थियों के फॉर्म खुद ही पास कराते रहे। लोगों का आरोप है कि आवास पास होने से पहले और खाते में पैसा आने के बाद मोटी रकम वसूल की जाती है। कस्बा वासियों का कहना है कि अगर सही जांच हुई तो लेखपाल, कानूनगो से लेकर कई बड़े अधिकारियों की गर्दन फंसना तय है।

इन पात्रों को नहीं मिला आवास का लाभ
मोहल्ला कुम्हरान निवासी श्यामोली घरों में सफाई और बर्तन मांजकर बीमार पति और चार बच्चों का पालन करती हैं। थोड़ी जगह में टूटी कड़ियों की छत और त्रिपाल के नीचे परिवार रहता है। तीन बार आवेदन किया, लाभ नहीं मिला।

मोहल्ला कुम्हारन की ही सुनीता के पति भट्टे पर मजदूरी करते थे। 50 साल पुराना मकान है, बारिश में पूरा परिवार त्रिपाल के नीचे रात गुजारता है। चार बार आवेदन किया, नाम सूची में नहीं। जिम्मेदारों ने इनके नाम सूची में शामिल नहीं किए।

मोहल्ला नई बस्ती निवासी समीर बीमारी से दिव्यांग हैं, छत न होने से पत्नी छोड़ गई। भाई-बहन के सहारे जीवन गुजार रहे हैं। 100 गज का प्लॉट खाली पड़ा है। नगर पंचायत और जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी लाभ नहीं मिला।

अपात्रों को नोटिस देने का अधिकार डूडा को: एसडीएम
तहसील क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में कथित घोटाले का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। एसडीएम बिल्सी गौरव आर्य ने बताया कि उक्त प्रकरण में हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित प्रक्रिया में डूडा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में नोटिस जारी करने का अधिकार डूडा विभाग को ही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed