{"_id":"6071f6cb8ebc3ecbad66c4e0","slug":"allegations-of-illegal-tax-on-municipality-complaint-sent-to-stop-construction-badaun-news-bly443543599","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष पर अवैध कर लेने का आरोप, निर्माण रुकवाने को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष पर अवैध कर लेने का आरोप, निर्माण रुकवाने को भेजी शिकायत
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गंजशहीदा मोहल्ले के चार लोगों ने बिल्सी पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय पर उनके हिस्से की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। कब्जे वाली भूमि पंखा मार्केट की बताई गई है। आरोप है कि शिकायत स्थानीय अफसरों से की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने की गुहार लगाते हुए पालिकाध्यक्ष से जानमाल का खतरा भी बताया है।
नगर के मोहल्ला गंजशहीदा निवासी राधेश्याम, हरीराम, रामपाल और गुड्डू पुत्र नाथूराम उर्फ नत्थूराम ने डीएम को भेजी शिकायत में अपनी भूमि पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बिल्सी पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने उसी के पास के भूखंड को पिछले महीनों खरीदा था। उसी में उनके हिस्से की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। शिकायत के साथ ही डीएम को भूमि के अभिलेख भी भेजे गए हैं। राधेश्याम ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय स्तर के अफसरों को भी है। उनसे से भी शिकायत की गई लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से उसे और उसके परिवार के लोगों को बिल्सी पालिकाध्यक्ष से जानमाल का खतरा बना हुआ है। राधेश्याम समेत उसके भाइयों ने अतिशीघ्र निर्माण कार्य रुकवाने की गुहार भी लगाई है।
गंजशहीदा मोहल्ले के जिन लोगों से अवैध कब्जे की शिकायत की है, उसे लेकर उनका कोई लेना-देना नहीं है। इन लोगों ने अपनी भूमि बिल्सी के ही एक और व्यक्ति को बेची है। उससे उनका विवाद कोर्ट में लंबित है। उनके ऊपर आरोप बेवजह लगाया गया है।
विज्ञापन
- अनुज वार्ष्णेय, बिल्सी पालिकाध्यक्ष।