{"_id":"6a2a7ce932f052be2b0cffed","slug":"allegations-of-encroachment-on-holi-chowk-land-rashtriya-bajrang-dal-stages-protest-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: होली चौक की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया धरना, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: होली चौक की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया धरना, बाजार बंद
Thu, 11 Jun 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:46 PM IST
सार
बदायूं में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को उसावां के होली चौक पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में धरना दिया। बाजार बंद रहा, व्यापारियों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के उसावां कस्बे के होली चौक की भूमि पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान क्षेत्र का बाजार भी बंद रहा। व्यापारियों ने भी इस प्रदर्शन में सहयोग किया। बताया कि यह भूमि नगर पंचायत के अधीन है।
विज्ञापन
आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर अवैध रूप से मकान बना लिया है। इससे भूमि पर कब्जा हो गया है। करीब डेढ़ महीने पहले होलिका स्थल पर इंटरलॉकिंग के लिए निर्माण कार्य शुरू किया गया था। तब दूसरे समुदाय के लोगों ने पकड़ व मिट्टी का चबूतरा छोड़कर काम करने को कहा था। राष्ट्रीय बजरंग दल ने होलिका दहन स्थल पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर संगठन ने कस्बा वासियों के सहयोग से मुख्य बाजार में धरना दिया।
विज्ञापन
हिंदू संगठन लंबे समय से इस अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। होली चौक वार्ड दो, सात और नौ के चौराहे पर स्थित है। यह स्थल होलिका दहन के लिए उपयोग होता है। संगठन का कहना है कि इस पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया है।
विज्ञापन