{"_id":"69ac7fa7539166687e0881bc","slug":"allegations-of-children-being-made-to-offer-namaz-in-a-government-school-in-risouli-spark-protests-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158795-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिसौली के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, संगठनों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिसौली के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, संगठनों ने जताया विरोध
विज्ञापन
बदायूं। जिले के रिसौली स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और इस पर विरोध जताया।
उझानी के जूनियर हाई स्कूल रिसौली में सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। यह मामला बीते बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है।इस मामले में आरोप लगाया गया है कि नमाज पढ़वाने की व्यवस्था स्कूल के ही एक शिक्षक और शिक्षिका की ओर से कराई गई। स्कूल की एक अन्य महिला शिक्षिका ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध जताते हुए कहा कि यदि स्कूल में नमाज पढ़ी जाएगी, तो वे भी वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो संगठन को धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी।
कई बार पढ़ी नमाज
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि एक महिला अध्यापक और एक पुरुष शिक्षक द्वारा नमाज पढ़वाई गई है। बताया जाता है कि रमजान के माह में कई बार यहां पर सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। इस बात का खुलासा एक अन्य महिला अध्यापक द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
नाम काटने की धमकी का आरोप
गांव में मस्जिद न होने पर एक घर पर भी सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल में नमाज पढ़े जाने के मामले में बच्चों ने हिंदू नेताओं को बताया कि विरोध करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी गई।