{"_id":"69af17b928857b058301b3c4","slug":"allegations-of-a-scam-of-rs-4-crore-several-farmers-met-the-adm-badaun-news-c-123-1-bdn1037-158921-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चार करोड़ के घपले का आरोप, एडीएम से मिले कई किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चार करोड़ के घपले का आरोप, एडीएम से मिले कई किसान
विज्ञापन
जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा किसानों का प्रतिनिधिमंडल। स्त्रोत किसान
बदायूं। बगरैन गोदाम से एक निजी कंपनी द्वारा किए गए चार करोड़ के घपले के विरोध में किसान बरेली के गांधी पार्क में 17 जनवरी से सत्याग्रह करते आ रहे हैं। किसान नेताओं ने बताया कि 1031 मीट्रिक टन अनाज लूटकर 4000 से अधिक छोटे-सीमांत किसानों की मेहनत की कमाई छीन ली गई। इस मामले में सोमवार को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम से भी मिला है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि फसल का पूरा मूल्य 4 करोड़ रुपये ब्याज सहित भुगतान किया जाए। कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार दद्दा ने कहा कि बदायूं जिलाधिकारी की ओर से 27 जनवरी को गठित जांच समिति ने अब तक कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी है।
सोमवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से मुलाकात कर जांच समिति की ओर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी, जो नहीं दी गई। इस मौके पर डॉ. हरीश कुमार गंगवार, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उल्फत सिंह कठेरिया, ज़ाहिद अली, डॉ. सरताज हुसैन, नूरी जसवीर यादव, हरीश पटेल आदि मौजूद रहे।