फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegation of gender change by giving intoxicants

Budaun News: नशीला पदार्थ खिलाकर लिंग परिवर्तन का आरोप

Tue, 12 Sep 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Allegation of gender change by giving intoxicants
जागरण पार्टी में झांकियां निकालने का काम करता है युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने नशीला पदार्थ देकर लिंग परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
उसका कहना है। उसका कहना है कि वह जागरण पार्टी में झांकियां निकालने का काम करता है। इसी से वह अपने परिवार का खर्चा चला रहा था। एक सितंबर को एक किन्नर ने उसे बिल्सी चौराहे पर बुलाया और मारुति वैन में बैठा लिया। उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जब वह बेहोश हो गया तो उसका कहीं ले जाकर लिंग परिवर्तन करा दिया। बाद में आठ सितंबर को उसे मुजरिया-बिल्सी रोड पर फेंक दिया। जब उसे होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ा हुआ था। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे बिल्सी थाने ले गए। पुलिस ने उसकी तहरीर पर किन्नर को पकड़ लिया है।

युवक का कहना है कि किन्नर थाने में बैठा है लेकिन अभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला सामने आया है। छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed