{"_id":"67a4fb3b626d35ecb20c06f4","slug":"all-the-buses-of-the-depot-that-went-to-prayagraj-maha-kumbh-have-returned-badaun-news-c-123-1-sbly1018-133907-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रयागराज महाकुंभ में गईं डिपो की सभी बसें लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रयागराज महाकुंभ में गईं डिपो की सभी बसें लौटीं
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : संवाद
बदायूं। प्रयागराज महाकुंभ मेले में गईं बदायूं डिपो की 115 बसें लौट आईं हैं। इससे अब यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बसों की किल्लत के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जिले से 115 बसों को महाकुंभ में 24 जनवरी को भेजा गया था। इसके बाद से दिल्ली रूट से लेकर लोकल रूट पर भी बसों की संख्या कम हो गई थी। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। बुधवार देर रात सभी 115 बसें महाकुंभ मेले से डिपो में पहुंच गईं। कुछ बसों को तो बृहस्पतिवार सुबह से ही रूट पर भेज दिया गया, शेष बसें शुक्रवार से अपने-अपने रूट भेज दी जाएंगी। इसके बाद दिल्ली से लेकर लोकल रूट पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
रोजाना चलेंगी प्रयागराज महाकुंभ के लिए दो बसें
एआरएम अजय कुमार ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में गईं बसें लौट आईं हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब प्रयागराज के लिए दो बसों का नियमित संचालन किया जाएगा। वहां जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बाकी बसों को दिल्ली रूट व लोकल रूट पर फिर से संचालित करा दिया गया है। किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।