{"_id":"65b6aba2a3d3e9e6c80fe374","slug":"all-schools-up-to-class-12-will-open-from-10-am-badaun-news-c-123-1-bdn1004-112379-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कड़ाके की सर्दी में 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कड़ाके की सर्दी में 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश
Mon, 29 Jan 2024 08:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 08:21 AM IST
सार
सर्दी को ध्यान में रखते हुए डीएम में कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों के खुलने का समय परिवर्तित कर दिया है। इसके तहत अब 31 जनवरी तक सभी बोर्ड के स्कूल सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में भीषण सर्दी और घना कोहरा छाने का सिलसिला जारी है। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम में कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों के खुलने का समय परिवर्तित कर दिया है। इसके तहत अब 31 जनवरी तक सभी बोर्ड के स्कूल सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक खुलेंगे। जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही अत्यधिक ठंड की वजह से कक्षा आठ तक के स्कूलों का अवकाश डीएम ने कर रखा था। वहीं कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक किया जा रहा था।
विज्ञापन
सर्दी में यूनिफॉर्म की बाध्यता नहीं
डीएम मनोज कुमार ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि स्कूल खुलने का समय परिवर्तित किया है। अब सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक खुलेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि कोई भी स्कूल संचालक छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म पहनने के लिए बाध्य नहीं करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार ठंड से बचाव के लिए कपड़े पहनकर स्कूल आ सकते हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी स्कूल संचालक किसी भी तरीके की परीक्षा या पढ़ाई के लिए खुले में नहीं बैठाएंगे। अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन