फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All monitors broken in newly built ICU ward

Budaun News: हफ्ते भर भी नहीं चला आईसीयू, सभी माॅनिटर खराब

Wed, 03 Jan 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
All monitors broken in newly built ICU ward
जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड, संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में बने आईसीयू वार्ड का एक सप्ताह पहले विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया था। जब यहां एक गंभीर मरीज भर्ती हुआ तो पता चला कि सभी सात मॉनिटर खराब हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए सीएमएस ने भेज दिया है। मरीजों के इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में करीब तीन साल पहले आईसीयू वार्ड बनाया गया था। इसका उद्घाटन 25 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। सोमवार को यहां जब एक गंभीर मरीज को भर्ती किया गया तो पता लगा कि मॉनिटर ही खराब हैं। हालांकि मरीज का वैकल्पिक व्यवस्था से इलाज किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने तत्काल सभी मॉनिटरों को मरम्मत के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही मॉनिटर ठीक होकर आ जाएंगे तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मरीजों को इलाज में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले सिस्टम लगाए गए थे जो लगातार बंद पड़े रहने की वजह से खराब हो गए। अब उनको ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed