फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All eyes on gold and silver, while iron and copper quietly become more expensive.

Budaun News: सोना-चांदी पर सबकी नजर, चुपचाप महंगे हुए लोहा-तांबा

Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
All eyes on gold and silver, while iron and copper quietly become more expensive.
पीयूष वार्ष्णेय, लोहा व्यापारी
बदायूं। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आम लोगों की नजर जहां कीमती धातुओं पर टिकी रहती है। वहीं, कच्चा सोना और कच्ची चांदी कहे जाने वाले लोहा और तांबा चुपचाप महंगे हो गए हैं। बीते कुछ दिनों में लोहा और तांबे के दामों में छह से सात रुपये प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर भवन निर्माण से लेकर बिजली के उपकरणों के निर्माण तक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


जिले में कारोबारी के अनुसार निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले सरिया, एंगल, चैनल समेत लोहे से जुड़े अन्य उत्पादों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, तांबे की कीमतों में भी इजाफा होने से तार, केबल, मोटर और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण महंगे हो गए हैं। इससे रियल एस्टेट और बिजली से जुड़े उद्योगों की लागत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

व्यापारी मुनेश गुप्ता का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर उपभोक्ताओं पर ही पड़ता है। भवन निर्माण कराने वाले लोगों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। इधर, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी सुशील के अनुसार लोहे और तांबे के दाम बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतों में तेजी, परिवहन लागत में वृद्धि और मांग बढ़ना प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उद्योगों में उत्पादन लागत बढ़ने से भी कीमतों पर असर पड़ा है। कारोबारियों का मानना है कि अगर यहीं स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में लोहे और तांबे से जुड़े उत्पादों के दाम और बढ़ सकते हैं। ऐसे में आम उपभोक्ता के साथ-साथ छोटे कारोबारियों पर भी महंगाई का दबाव बढ़ने की संभावना है।



----------

फोटो-1



-लोहे के रेट में पिछले छह माह में काफी परिवर्तन आया है। बीते एक माह में छह से सात रुपये लोहे के दाम बढ़े हैं। अभी भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
-पीयूष वार्ष्णेय, लोहा व्यापारी



--------

फोटो- 2



-तांबा के रेट होने की वजह से इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उत्पादों की कीमत पर सीधा असर देखने को मिलता है। इसका असर सीधा उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

प्रवीण सचदेवा, इलेक्ट्रिकल व्यापारी

पीयूष वार्ष्णेय, लोहा व्यापारी

पीयूष वार्ष्णेय, लोहा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed