फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alert in many districts of UP including Badaun after Delhi car blast

दिल्ली ब्लास्ट: बदायूं समेत यूपी के कई जिलों में अलर्ट, पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय

Mon, 10 Nov 2025 09:59 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 10 Nov 2025 09:59 PM IST
सार

दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद यूपी के बदायूं समेत कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Alert in many districts of UP including Badaun after Delhi car blast
बदायूं समेत यूपी के कई जिलों में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किला के पास कार में हुए बम ब्लॉस्ट के बाद बदायूं, अलीगढ़, पीलीभीत समते यूपी के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाको में पुलिस प्रमुख सार्वजनिक स्थल,रेलवे, बस स्टेशन, होटल, ढाबा, लॉज में चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही भीड़ भाड़ वाले प्रमुख बाजारों के आस पास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन


डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। शहर में लावेला चौक, बस, रेलवे स्टेशन, घंटाघर से लेकर अन्य प्रमुख बाजारों, सराफा बाजार समेत भीड़भाड़ वाले इलाको में पुलिस ने संदिग्ध लोगों की चेकिंग का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


खासकर यहां बस स्टेशन से दिल्ली के यात्री काफी संख्या में जाते हैं। हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए रोडवेज की बस भी चलती हैं। इसको लेकर यहां से आने व जाने वाले यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके सामान की चेकिंग हो रही है। एसएसपी डॉ बृजेश सिंह, एसपी ग्रामीण ह्देश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय समेत शहर व सिविल लाइंस कोतवाल पुलिस टीम के साथ लगातार चेकिंग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय
पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है। पुलिस की एसओजी टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। बस व रेलवे स्टेशनों के आस पास संदिग्धाें पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस टीमाें को लगाया गया है।

दिल्ली धमाके के बाद अलीगढ़ में हाई अलर्ट
अलीगढ़ शहर में संवेदनशील व सांप्रदायिक स्थलों पर गश्त बढ़ाई। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने बीडीएस संग चेकिंग की। चूंकि अलीगढ़ सिमी का गढ़ रहा है। यहां आतंकियों को पनाह मिलती रही है। इसलिए यहां विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। रात में होटलों, आउट स्कर्ट के इलाकों में भी सघन चेकिंग व निगरानी की योजना है। डीआईजी व एसपी सिटी स्तर से लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
 

पीलीभीत में अलर्ट

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की घटना के बाद पीलीभीत जिले हाई अलर्ट जारी किया गया। पुलिस ने सोमवार शाम से ही खूफिया एजेंसियों के साथ शहर और भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।  

Alert in many districts of UP including Badaun after Delhi car blast
आगरा में अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था
दिल्ली में धमाके के बाद आगरा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। ताजमहल के पास अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Alert in many districts of UP including Badaun after Delhi car blast
मेरठ में सड़कों पर उतरे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सड़कों पर उतरे अधिकारी
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट मामले को लेकर मेरठ एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित हो गया हैं, जिसके चलते मेरठ में भी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात की गई है और साथ ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा समेत सभी अधिकारी भी ग्राउंड ज़ीरो पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं।  इसके साथ ही शहर के होटलों में भी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और रजिस्टर्स चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed