फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   alert

गुस्सा- विरोध तो दिखाया पर माहौल बिगड़ने से बचाया

Sat, 21 Dec 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
alert
बदायूं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाए इसको लेकर पुलिस-प्रशासन का ज्यादा फोकस शहर पर रहा। एक साथ कहीं भीड़ जमा न हो इसके लिए सुबह से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इन इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। लोगों के घरों की छतों को भी देखा गया कि कहीं किसी ने छत पर ईंट-पत्थर एकत्र करके तो नहीं रखे हैं। जामा मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रुट मार्च करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन को आशंका थी कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से निकलने वाली भीड़ मार्च निकाल सकती है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को भीड़ जमा न होने देने के लिए पहले से योजना बनाकर काम किया। जिले भर के थानों से अतिरिक्त फोर्स भी बुला लिया गया। संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहे। सोथा मोहल्ला, कबूलपुरा, चौधरी सराय, जालंधरी सराय, छह सड़का, घंटा घर, आदि मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में पुलिस की खास निगरानी रही। नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर पुलिस ने भीड़ को जमा नहीं होने दिया। शुक्रवार को शहर के कुछ इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, बाकी शहर सामान्य रहा। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता काम आई। शुक्रवार को जहां एक ओर प्रदेश के कई जिलों के प्रदर्शन के बाद हिंसा हुई। वहीं बदायूं में सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा भी जामा मस्जिद पहुंचे और अधिकारियों से शांति व्यव्स्था के लिए वार्ता की। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह आदि अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

बदायूं। जिले की कानून व्यवस्था के नोडल अधिकारी डीआईजी रेंज राकेश कुमार पांडेय भी दोपहर बदायूं पहुंच गए। उन्होंने डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के साथ कई इलाकों में रूटमार्च किया। डीआईजी ककराला भी गए। शहर में उन्होंने सोथा, कबूलपुरा, घंटाघर, छह सड़का आदि इलाकों का भी जायजा लिया। खुराफातियों को चेताया कि कानून हाथ में लेने वालों पर किसी तरह की रियायत नहीं होगी। जिले में पर्याप्त पुलिस फोर्स है। लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर कोई खुराफात करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा जिले में धारा 144 लागू है। अभिभावक अपने बच्चों को भी बताएं कि वह किसी के बहकावे में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूरे दिन की चौकसी के बाद शाम और रात को भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी चाक चौबंद नजर आए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने कई स्थानों पर बैठक कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। दिन में एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव भी शहर की सड़कों पर घूमते रहे। शाम को भी अधिकारियों ने शहर पर नजरे गढ़ाए रखीं।

बिल्सी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शान्ति सौहार्द बना रहे इसके लिये कोतवाल धर्मेंद्र कुमार समेत सभी उपनिरीक्षक फोर्स के साथ नगर एवं क्षेत्र रूट मार्च करते रहे। साथ ही लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।कहा कि अगर किसी ने भी शान्ति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर पालिका के ईओ राकेश कुमार सिंह मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed