फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Akrurji the red carpet chef Ratha Yatra

अक्रूरजी महाराज की रथयात्रा का जोरदार स्वागत

Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Akrurji the red carpet chef Ratha Yatra
रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला
धूमधाम से मनाई अक्रूर महाराज की जयंती
विज्ञापन

वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक अकू्रर महाराज की जयंती पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय राजनैतिक चेतना समिति ने समाज को जागरूक और राजनीतिक क्षमता को बढ़ाने के लिए आगरा से चलकर विभिन्न जनपदों से होते हुए बदायूं पहुंची अक्रूर महाराज रथ यात्रा का लालपुल पर भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। बिल्सी और उझानी में भी रथ यात्रा का स्वागत हुआ। 
बदायूं लालपुल पर स्वागत करने वालों में राकेश गुप्ता, नीतेश वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, मुनीश गुप्ता, रवेंद्र वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, श्याम जी, दिनेश वार्ष्णेय, कल्याण दास आदि मौजूद रहे। सर्व वैश्य विकास मंच ने शोभायात्रा के पहुंचने पर रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीच भव्य स्वागत किया। समाज की महिलाओं ने शोभायात्रा की आरती की। इस मौके पर संगठन के महासचिव राजेश गुप्ता ने कहा वैश्य समाज ने देश के विकास में बड़ा योगदान रहा है। इस मौके पर अमित बंसल, राजीव राज, प्रमोद गुप्ता, आमोद गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सुधीर वैश्य, राज कमल, पार्थ गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा ने रथयात्रा का भव्य स्वागत किया। व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता उर्फ शोंटू, जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता एवं युवा मंच के जिलाध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने वैश्य समाज के योगदान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद गुप्ता, दिलिप गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजन गुप्ता, जितेश गुप्ता, वीडी गुप्ता, अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। रथयात्रा सबसे पहले नगर के बाईपास मार्ग स्थित रामा कोल्डस्टोर पंहुची। जहां पर रथयात्रा का संलाचन कर रहे आशुतोष वार्ष्णेय उर्फ भोला ने रथ यात्रा का उद्देश्य बताया। नगर के कछला बस स्टैंड, चंद्रशेख्रर आजाद मार्केट, बालाजी तिराहा, सर्राफा बाजार, बंबा चौराहा, पालिका बाजार, जैन बाजार, अंबियापुर चौराहा होते हुए पुन: रामा कोल्डस्टोर पर जाकर समाप्त हुई। इसके बाद रथयात्रा उझानी के लिए रवाना हो गई। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसमें सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह शाक्य के अलावा दिनेश बाबू वाष्र्णेय, कपिल वाष्र्णेय, मनोज वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, रामबाबू वार्ष्णेय, लोकेश बाबू, जितेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, दिनेश चंद्र हनी, अनिल वार्ष्णेय,  कुशलेश आदि का विशेष सहयोग रहा। 
उझानी। रथयात्रा के बाइपास पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रथ पर सवार समिति के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन वार्ष्णेय समेत ललित वार्ष्णेय के सजातीय लोगों  ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया। रथयात्रा बाइपास से होकर मेन मार्केट  में भी पहुंची। रथयात्रा के दौरान सजातीय लोगों ने बैंडबाजों स धूमधड़ाका  भी किया। वार्ष्णेय समाज के लोगों ने रथ के साथ पहुंचे पदाधिकारियों को  स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वार्ष्णेय ने कहा  कि वार्ष्णेय समाज का अपना एक अलग वजूद है। सजातीय लोग एकजुट रहकर अपनी  राजनीतिक पकड़ भी मजबूत कर सकते हैं। राजनीति में भी सजातीय लोगों को  हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इस मौके पर पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, मनोज  वार्ष्णेय, सुशील कुमार उर्फ बादशाह, मुकेश वार्ष्णेय, विजय गोपाल  वार्ष्णेय, प्रजीत कुमार, बंगाली बाबू, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, प्रवीण  वार्ष्णेय, चंदन कुमार, कमलेश वार्ष्णेय, बृजेंद्र वार्ष्णेय और अजय गोपाल  आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed