{"_id":"6223befc8235275d8b5e195c","slug":"akash-back-to-home-no-flight-for-anand-badaun-news-bly4774136150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश घर लौटे, आनंद को नहीं मिली फ्लाइट, दानिश दिल्ली पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश घर लौटे, आनंद को नहीं मिली फ्लाइट, दानिश दिल्ली पहुंचा
विज्ञापन
आकाश आपनी मां के साथ। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूक्रेन से आकाश गुप्ता की भी घर वापसी हो गई है। दानिश दिल्ली पहुंच गए हैं। इमरान, तौहीद रविवार सुबह तक मुंबई और ओसामा दिल्ली पहुंच जाएंगे। आनंद यादव और प्रतीक्षा मिश्रा की फ्लाइट अभी क्लियर नहीं हो सकी है। तौहीद, इमरान ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से मुंबई और ओसामा ने बुडापेस्ट से दिल्ली की उड़ान भर ली है जबकि दानिश शनिवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं।
बदायूं के आठ छात्र और दो छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। यह लोग यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए थे। शहर के अयाज, मुहिता और सहसवान केे शादाब की यूक्रेन से घर वापसी हो चुकी है। शनिवार को आकाश गुप्ता भी घर आ गए। इसके साथ ही इस्लामनगर के इमरान और तौहीद ने हंगरी से दिल्ली के लिए और ओसामा ने दिल्ली के लिए उड़ान भर ली है। फौजी सादिक के बेटे दानिश शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। आनंद के पिता राघवेंद्र यादव ने बताया कि अभी बेटे की फ्लाइट कंफर्म नहीं हो सकी है। प्रतीक्षा मिश्रा के पिता अवधेश मिश्रा ने बताया कि बेटी अभी रोमानिया में ही है, शायद रविवार को वह दिल्ली के लिए उड़ान भर सकती है।
रविवार तड़के तक ओसामा दिल्ली पहुंच जाएंगे। तौहीद और इमरान रविवार तड़के तक मुंबई पहुंचेंगे। इनके परिवार के लोग बदायूं से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। आकाश की घर वापसी के बाद उनके पिता राजीव गुप्ता काफी खुश हैं वहीं दूसरी ओर आनंद के पिता राघवेंद्र यादव को बेटे के घर पहुंचने का अब तक इंतजार है।