उझानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से आठ तक निबंध लेखन, कविता पाठ व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके प्राथमिक वर्ग में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में अजीना फरहत प्रथम, कविता प्रतियोगिता में आरव कश्यप प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में शौर्य कुमार प्रथम, जूनियर वर्ग में मानवी कश्यप प्रथम, कविता प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारत के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण व विकास से जोड़ने और उनमें रचनात्मकता, जागरूकता और राष्ट्रीय गर्व की भावना उत्पन्न करना था। रेलवे पर्यवेक्षण दल भी विद्यालय पहुंचा। डीआरएम कार्यालय बरेली से गौरव, उझानी रेलवे स्टेशन से इस्लाम तथा मोहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, कार्यक्रम की समन्वयक पूजा यादव, प्रियंका साहू, रितिका शर्मा, पूजा मौर्य, प्रबंध प्रमुख सुधांशु गुप्ता आदि थे।