{"_id":"67c89e7620511e6cb7067da8","slug":"ajay-got-first-place-in-speech-anjali-got-first-place-in-quiz-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135277-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाषण में अजय, क्विज में अंजलि पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाषण में अजय, क्विज में अंजलि पहले स्थान पर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र।स्रोत-संस्थान
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव के तीसरे दिन भाषण, क्विज, त्वरित भाषण, स्वरचित काव्य पाठ व पाककला आदि प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में अजय और क्विज प्रतियोगिता में अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया।
विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अजय कुमार गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। निखिल सिंह चौहान दूसरे व सम्भव कुमार, अमन कुमार और अनूप सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में सम्भव कुमार पहले, अजय कुमार गुप्ता दूसरे व अंशिका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
क्विज प्रतियोगिता में अंजलि अग्रवाल पहले, विभा दीक्षित दूसरे व धीरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में अजय कुमार गुप्ता पहले स्थान पर रहे। पाककला प्रतियोगिता में शिवांगी कश्यप व सृष्टि भारती पहले, तान्या देओल दूसरे व प्रियंका पाल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सहसवान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, राजकीय महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भावना सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र सिंह यादव, राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, उर्दू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जुनैद आलम ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्तरा ने विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।