फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ahilyabai Holkar remembered on her birth anniversary

Budaun News: जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर को किया याद

Sat, 31 May 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar remembered on her birth anniversary
बिल्सी नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। नगर पालिका परिषद सभागार में लोकमाता अहिल्याबाईं होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की थी। उनका विवाह मालवा के राजा खंडेराव से हुआ था। कुछ दिन बाद युद्ध में उनके पति की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद ससुर मल्हार राव का निधन और अंत में इकलौते पुत्र मालेराव की असामयिक मृत्यु से वह अंदर से टूट गई। फिर भी उन्होंने साहस दिखाया और 11 दिसंबर 1767 को मालवा की महारानी बनी।बदायूं नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि किसी भी पार्टी ने आज तक अहिल्याबाई होल्कर को सम्मान नहीं दिया। केवल भाजपा ने उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अमित मिश्रा ने किया। इस मौके पर आंवला के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, आदित्य माहेश्वरी, शेखर सक्सेना, राहुल देव शाक्य, अनुराग शाक्य, विवेक राठी, डा. राजाबाबू वाष्र्णेय, ओमबाबू सक्सेना, निखिल सक्सेना, विकास माहेश्वरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed