{"_id":"5efa23d98ebc3e43024fdbd5","slug":"agricultural-badaun-news-bly4110021152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ से वापस आया टिड्डियों का एक दल, फसलों को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ से वापस आया टिड्डियों का एक दल, फसलों को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन
बदायूं। रविवार शाम को आया टिड्डियों का दल देर शाम पड़ोसी जनपद कासगंज की सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। रातभर कासगंज सीमा में रहने के बाद सोमवार सुबह के समय टिड्डियों का एक दल वापस लौट आया और फसलों को नुकसान पहुंचाया, हालांकि किसानों ने उन्हें ज्यादा देर तक फसलों पर बैठने नहीं दिया। इसकी वजह से दिनभर किसान दहशत में रहे। वहीं शाम को टिड्डियों का दल वापस अलीगढ़ की तरफ चला गया। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
अधिकारियों के अनुसार यह दल सोमवार सुबह आगे बढ़ गया, लेकिन अलीगढ़ में रविवार को टिड्डियों का दल दो भागों में बांट गया था, जिसमें से एक दल हाथरस की ओर गया था। जबकि दूसरा दल सोमवार सुबह 10 बजे करीब बदायूूं जनपद में प्रवेश कर गया। जो दिनभर सहसवान, कछला और कादरचौक इलाके में रहा। अधिकारियों के अनुसार ग्रामीणों की सजगता की वजह से वह फसलों पर नहीं बैठ पायी। जिसकी वजह से जनपद में फसलों को नुकसान नहीं हुआ। वहीं शाम को टिड्डियों का दल अलीगढ़ पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय टिड्डियों का दल फसलों पर बैठ गया था जिससे फसलों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।
दिन भर अधिकारी भी दौड़ते रहे
जैसे ही स्थानीय अधिकारियों को अन्य जनपदों के अधिकारियों से पता चला कि टिड्डियों का दल उनके जनपद में आ रहा हैं तो उसकी सूचना पर सीडीओ निशा अनंत, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी दिन भर दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
जनपद में सुबह अलीगढ़ की तरफ से यह दल पहुंचा था। दिन में जनपद के कुछ क्षेत्रों में आसमान पर मंडराता रहा। वहीं करीब चार बजे यह जनपद से अलीगढ़ की ओर वापस चला गया है। इस दौरान टिड्डी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सकी है।
-विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी