फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   agricultur

किसानों का आह्वान, खरीफ की फसलों को कीट से बचाएं

Tue, 26 Apr 2022 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
agricultur
उझानी (बदायूं)। आजादी के अमृत महोत्सव के किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगे किसान मेले और गोष्ठी में किसानों को उन्नतशील बीजों से लेकर खरीफ की फसलों की पैदावार के बावत टिप्स दिए गए। मधुमक्खी, मुर्गी और रेशम पालन को लेकर भी चर्चा हुई। खरीफ की फसलों को कीट से बचाने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

किसान मेला और गोष्ठी का उद्घाटन क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र प्रभारी डॉ.एसबी सिंह ने किया। उन्होंने मोटे अनाज में धान, उड़द और बाजरा के उत्पादन के बारे में बताया। कहा- मौसम खरीफ की फसलों के अनुरूप लग रहा है। खरीफ की अन्य फसलों से भी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने मधुमक्खी, मुर्गी और रेशम पालन को लेकर केंद्र पर स्थापित यूनिट की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने खरीफ की फसलों को कीट से बचाने के उपाय भी बताए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके चौबे ने कृषि की नई तकनीक पर जोर दिया। कहा- वैज्ञानिक तौर-तरीके से खेती करने से उत्पादन बेहतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. विमल कुमार सिंह और एसपी सिंह ने पशुपालन और प्रक्षेत्र परीक्षण पर जोर दिया। उन्होंने पशुओं को चारा भी समय पर देते रहने की सलाह दी। मेले में किसानों ने कृषि विभाग और इफको की ओर से लगे स्टॉल पर कृषि साहित्य से ज्ञान अर्जित किया। कृषि उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर आनंद प्रकाश, आलोक सक्सेना और जगवीर सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed