{"_id":"57a89b274f1c1b8667ee453e","slug":"against-menial-jobs-mgnrega-workers-demonstrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवक के खिलाफ मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवक के खिलाफ मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
64 मनरेगा मजदूरों के बैंक खातों से रुपये निकालने का आरोप
रोजगार सेवक शिकायतकर्ताओं को फंसाने की दे रहा धमकी
फर्जी हस्ताक्षर करके मनरेगा मजदूरों के रुपये निकालने के आरोपी रोजगारसेवक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगत पीपरी के मनरेगा मजदूरों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही मनरेगा मजदूरों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर उन लोगों को झूठा फंसाए जाने की आशंका भी जताई।
मनरेगा मजदूरों ने बताया कि रोजगार सेवक ने 64 मजदूरों के बैंक खातों से 10 से 15 हजार के बीच रुपये उनके फर्जी हस्ताक्षर करके निकाल लिए थे, जब उनको इसकी जानकारी हुई तो शिकायत बिसौली के एसडीएम, सीडीओ, डीएम, मंडलायुक्त आदि अधिकारियों से की। आरोप है कि जांच में रोजगारसेवक ने खुद को फंसता देखकर शिकायतकर्ताओं को धमकाना शुरू केया है। वह समझौते के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर वह तमंचा दिखाकर अपने साथियों के साथ धमकाने एवं झूठे केस में फंसवाने की धमकी भी दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने उस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान वीरेंद्र पाल, जानकी प्रसाद, भगवानदास, हेमराज, पुन्नी, राकेश, श्योराज, किशनवीर, पृथ्वी सिंह, उदयराज, रामलाल, जगदीश, तेजराम आदि मौजूद रहे।