फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Again form government in UP, SP

यूपी में फिर से सरकार बनाएगी सपा

Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Again form government in UP, SP
समाजवादी पार्टी 2017 के विधान सभा चुनाव के बाद सूबे में फिर से सरकार बनाएगी। यह बात सूबे के राज्यमंत्री ग्राम्य विकास ओमकार सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। दातागंज के चंद्रपाल लीलावती मेमोरियल इंटर कॉलेज गलौती में हुए सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह ने कहा कि सपा ने सभी वायदों को पूरा किया है। पूरे सूबे का विकास हो रहा है। पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह ने कहा कि सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुखी के चुनाव के बाद सपा विधान परिषद चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर बलवीर सिंह यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, अवनीश यादव, ओमकार सक्सेना, कृष्णपाल यादव उर्फ गुरू समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद राज्यमंत्री ओमकार सिंह, बनवारी सिंह यादव, विधायक आशीष यादव, सुरेश चौहान आदि ने वरिष्ठ सपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के आवास पर बैठक कर विधान परिषद चुनाव पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed