{"_id":"62460df36d4ba86a08312758","slug":"after-the-paper-leak-scandal-in-ballia-increased-vigilance-in-badaun-badaun-news-bly4799562162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पेपर लीक कांड के बाद बदायूं में भी बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में पेपर लीक कांड के बाद बदायूं में भी बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
स्कूलों का निरीक्षण करतें अधिकारी गण।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। बलिया में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने का असर अब बदायूं में भी दिखने लगा है। हालात ये हैं कि बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा के दौरान अधिकारी पहले से ज्यादा सख्त दिखायी दिए। यहां तक कि बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि उन्हें केंद्रों पर कोई भी आपत्तिजनक चीजें नहीं मिलीं।
डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज, लाला छोटेलाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज, केदारनाथ इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षा का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा कक्ष से कैमरे के संचालन की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक का निरीक्षण किया। अपने सामने विद्यालयों को प्राप्त प्रश्न पत्रों के पैकेट की सील व नंबरों की गहनता से जांच की। साथ ही संबंधित सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्वक तरीके से कराएं। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है, यदि वह परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र निकालते समय व उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने की कार्रवाई सीसीटीवी की निगरानी में करें। इसके बाद में डीएम व एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।

डबल लाँकर में रखे प्रश्न पत्रों को देखते एसएसपी। संवाद- फोटो : BADAUN