फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the death of the student in Bhagwanpur, the surveillance team arrived from Bareilly

Budaun News: भगवानपुर में छात्रा की मौत के बाद बरेली से पहुंची सर्विलांस टीम

Fri, 06 Sep 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
After the death of the student in Bhagwanpur, the surveillance team arrived from Bareilly
समरेर के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते डॉक्टर। संवाद
बिनावर। समरेर विकास खंड व बिनावर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बुधवार सुबह नौ साल की छात्रा परी की बुखार से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को बरेली से मंडलीय सर्विलांस अधिकारी अखिलेश्वर सिंह गांव पहुंच गए। आसपास की आशाओं को बुलाकर उनको आदेश दिया कि घर-घर जाकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन


डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि गांव में 205 पांच घर हैं। आशाओं को बुलाकर समझाया गया है कि घर-घर जाकर बुखार के मरीजों का सर्वे करें। उनके द्वारा खाई जा रही दवा की जानकारी करें। झोलाछाप के यहां इलाज कराने से लोगों को रोकें। अधिक दिक्कत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समरेर या फिर जिला मुख्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और समरेर स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिनमें करीब एक दर्जन मरीज मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं। दवा देने के साथ ही उनकी देखरेख में आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। अब वह फालोअप करके जिला मुख्यालय को रिपोर्ट देंगी। मौके पर डॉक्टर कमल गुप्ता, पीयूष गुप्ता, अभिषेक चौधरी, चांदनी शर्मा आदि मौजूद रहीं।

समरेर के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते डॉक्टर। संवाद

समरेर के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते डॉक्टर। संवाद

समरेर के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते डॉक्टर। संवाद

समरेर के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed