फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the death of the girl, the last rites were performed in the rain.

युवती की मौत के बाद बरसात में ही किया अंतिम संस्कार

Sun, 20 Jun 2021 05:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
After the death of the girl, the last rites were performed in the rain.
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने बारिश के बीच घंटे भर बाद ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस तक ऑनरकिलिंग की सूचना पहुंचाई थी। हालांकि उसका नतीजा नहीं निकला। अधिकारी घटना की जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मामला आसफपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। शनिवार सुबह गांव में तेज बारिश हो रही थी। उस दौरान कुछ लोग अपने परिवार की एक युवती के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले। वह इतनी जल्दी में थे कि युवती के मरने के बारे में तक नहीं बता रहे थे। इस बीच आसपास के लोगों का कहना था कि घंटे भर पहले तक युवती ठीकठाक थी। घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए कुछ लोगों ने थाना पुलिस को सूचना भी दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इधर, परिवारवालों ने युवती के शव गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, गांव में चर्चा है कि युवती का एक युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। परिवारवाले उससे नाराज थे। समझाने के बावजूद वह नहीं मानी तो उन्होंने युवती का विवाह दूसरी जगह तय कर दिया। जबकि युवती शादी करने को तैयार नहीं थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी इसी बात को लेकर युवती और उसके परिवारवालों में विवाद हुआ। फिर परिवारवालों ने युवती को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से बचने के लिए आनन-फानन में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। हो सकता है कि युवती की स्वाभाविक तरीके से मौत हुई हो।
विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed