{"_id":"6803ffc61c09a3bee90041b3","slug":"after-taking-payment-he-refused-to-sell-the-plot-report-badaun-news-c-123-1-bdn1008-137896-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भुगतान लेकर प्लॉट के बैनामे से मुकरा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भुगतान लेकर प्लॉट के बैनामे से मुकरा, रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। साढ़े तीन लाख रुपये का भुगतान लेकर प्लॉट का बैनामा करने से मुकरने के मामले में एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महाराज नगर निवासी पवनेश पाठक व मंडी समिति निवासी शकुंलता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने न्यू कृष्णानगर निवासी गोपी किशन से दो प्लॉट खरीदे थे। इसके एडवांस में गोपी किशन को 50-50 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद तीन-तीन लाख रुपये किश्तों में दिए थे।
भुगतान पूरा करने के बाद जब उन्होंने गोपी किशन से प्लॉट का बैनामा करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। गोपी किशन प्लॉट को दूसरे को बेचना चाहते हैं। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने गोपी किशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।