फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After strangulating his wife, he consumed poisonous substance and jumped into the Ganga.

Budaun News: पत्नी की गला रेत कर हत्या के बाद खाया विषैला पदार्थ, गंगा में लगाई छलांग

Wed, 09 Oct 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 09 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
After strangulating his wife, he consumed poisonous substance and jumped into the Ganga.
सहसवान क्षेत्र में दंपति की मौत के बाद ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस। फाइल फोटो
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह गंगा में उतराते हुए मिले दंपती के शव के मामले में पोस्टमार्टम के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि महिला की उसके पति ने दराती से गला काटकर हत्या की। इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर गंगा में कूद गया। शव मिलने पर सभी ने यह समझा कि दोनों की मौत गंगा में डूबने से हुई है। पुलिस ने जब दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद टप्पा जामनी के मजरा मोहन नगला निवासी धर्मसिंह (50) अपनी पत्नी शांति (48) के साथ रविवार को दोपहर खेत से सीख मूझ काटने के लिए गए गए। शाम तक जब दोनों नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू कर दी गई। सोमवार की सुबह दंपती के शव गंगा में उतराते हुए मिले। तब तक सभी लोग गंगा में डूबकर मौत होना मान रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। शांति के गले में धारदार हथियार से कटे के निशान थे। जबकि, धर्मसिंह के विषैला पदार्थ खाने से मौत होने की पुष्टि हुई। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

सहसवान इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गांव में जाकर छानबीन की गई तो पता चला कि धर्म सिंह पत्नी पर शक करता था। इसी शक में उसकी दराती से गला रेतकर हत्या कर दी। साथ में वह जहर ले गया था। वारदात के बाद गंगा के बीच में ही विषैला पदार्थ खा लिया और गंगा में कूद गया। गंगा पार खड़े एक ग्रामीण ने वारदात को देख भी लिया। दूसरे दिन थाने आकर उसने पूरी बात बताई। तब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी थी। पुलिस ने धर्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसे विवेचना के दौरान मृत दिखाकर फाइल बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के शरीर पर थे चोट के निशान
जिस समय धर्म सिंह ने अपनी पत्नी का गला रेतने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी शांति ने विरोध किया। पत्नी ने रोकने का पूरा प्रयास किया। इसके चलते महिला के शरीर पर कई चोट के निशान आ गए। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने ये निशान देख भी लिए लेकिन ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शव रात भर गंगा में पड़े रहे हो सकता किसी जानवर या मछली आदि ने काटा होगा।



किसी को नहीं था विश्वास, ऐसा कर देगा धर्म सिंह
धर्म सिंह के नौ बच्चे हैं। परिवार का पालन पोषण के लिए वह हर समय काम में लगा रहता था। गांव में भी किसी से कभी कोई विवाद नहीं किया। कभी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता तो कभी कुछ और काम करने लगा था, लेकिन मंगलवार को जब ग्रामीणों को पता चला कि धर्म सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की है तो सभी दंग रह गए।


सोमवार को दंपती के शव गंगा में मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद महिला की हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि पति ने ही पत्नी की गला काटकर हत्या की है व खुद विषैला पदार्थ खाकर गंगा में कूद गया।

डाॅ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed