{"_id":"588f7ba54f1c1b303de81101","slug":"after-scrutiny-the-remaining-68-candidates-in-the-fray","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की जांच के बाद मैदान में बचे 68 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की जांच के बाद मैदान में बचे 68 प्रत्याशी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद अब मैदान में 68 प्रत्याशी रह गए हैं। यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है तो बिसौली सीट पर आठ, सहसवान में नौ, बिल्सी में 12, बदायूं में 16, शेखूपुर में 10 और दातागंज में 13 प्रत्याशी मैदान में होंगे। बदायूं विधानसभा में यदि किसी प्रत्याशी की नाम वापसी नहीं हुई तो 16 प्रत्याशी तथा एक नोटा सहित 17 का मतपत्र तैयार करने के लिए दूसरी ईवीएम भी लगाई जा सकती है। मौजूदा सभी चुनाव प्रत्याशियों की सूचियां संबंधित विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्षों के बाहर चस्पा कर दी जाएंगी। यदि किसी प्रत्याशी को कोई समस्या हो तो संबंधित रिटर्निंग अफसर को अपनी आपत्ति दे सकता है।