फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After removing the eyes from the dead body, the empty space was covered with braid.

Budaun News: शव से आंखें निकालने के बाद चोटी से ढक दी थी खाली हुई जगह

Sun, 17 Dec 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
After removing the eyes from the dead body, the empty space was covered with braid.
बदायूं। महिला के शव से आंखें निकालने के मामले में पोस्टमार्टम करने वालों की एक और करतूत सामने आई है। आंखें निकाले जाने से खाली हुई जगह को पूजा की चोटी से ढक दिया गया था। यही नहीं चोटी को घुमाकर पीछे की तरफ बांध भी दिया था, ताकि वह खुले नहीं। यह आरोप भाई राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में लगाया है।
विज्ञापन


आंखें निकालने के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही रोजाना नई करतूतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मायके वालों को शव घर पहुंचने पर यह एक और करतूत पता चली। पहले परिवार वाले समझते रहे कि किसी तरह बाल चेहरे पर आ गए होंगे। बालों की वजह से उन्हें पूजा का चेहरा ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। राजकुमार के मुताबिक इस पर बॉडीबैग खोलकर जैसे ही बाल हटाना चाहा तो चोटी पीछे की ओर बंधी हुई थी। इसे खोलकर बाल हटाए तो दोनों आंखें न देखकर परिजन हैरान रह गए।
विज्ञापन

इसी के बाद परिजन शिकायत करने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे। भाई राजकुमार का कहना है कि डॉक्टरों ने ही गड्ढों को छुपाने के लिए उन्हें बालों से ढका।



बाल नहीं हटाते तो नहीं खुलती पोल

ससुराल में पूजा की मौत के बाद शव सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। इसलिए मायके के काफी लोग पूजा का चेहरा नहीं देख पाए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाने की जल्दी थी, इसलिए सभी लोगों से कह दिया गया था कि घर पहुंचकर चेहरा देख लें। यही वजह है कि घर पहुंचते ही चेहरा खोला गया। राजकुमार के अनुसार अगर बहन के चेहरे से बाल नहीं हटाए जाते तो शायद आंखों के गायब होने की बात सामने नहीं आती। अंतिम संस्कार हो जाता और डॉक्टरों की करतूत बालों के पीछे ही छिपी रह जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed