फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After losing in betting, the lab technician hatched a kidnapping plan

Budaun News: सट्टेबाजी में हारा तो लैब टेक्नीशियन ने रची अपहरण की साजिश

Fri, 18 Apr 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
After losing in betting, the lab technician hatched a kidnapping plan
बदायूं। सट्टेबाजी में रुपये हराने के बाद लैब टेक्नीशियन ने खुद के अपहरण की साजिश रच कासगंज में जाकर छुप गया। उसने परिजनों को व्हाट्सएप कॉल कर अपहरण होने की बात बताई। इस पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर युवक काे देर शाम कासगंज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बगैर कार्रवाई कर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर के मोहल्ला पठान टोला निवासी शहबाज लैब टेक्नीशियन है। वह आईपीएल की सट्टेबाजी में रुपये हार गया था। इससे वह अवसाद में आ गया। 20 अप्रैल को उसके बहन की शादी होनी थी। इधर, कर्ज में डूबे होने से उसपर लोग रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इसके चलते बृहस्पतिवार सुबह लैब टेक्नीशियन अचानक घर से लापता हो गया। इसके कुछ देर बाद परिजनों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिरौती की मांग की गई। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शेखूपुर चौकी पुलिस को उसके अपहरण होने की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए लैब टेक्नीशियन का मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। उसकी लोकेशन पड़ोस के जिले कासगंज में मिली। पुलिस ने उसे लोकेशन के आधार पर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने आईपीएल सट्टेबाजी में रुपये हारने की बात स्वीकार की है। शेखूपुर चौकी इंचार्ज गौरव कुमार ने बताया कि युवक सट्टेबाजी में रुपये हार गया था। इस वजह से वह अवसाद में था। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। हिदायत देकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed