फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After kidnapping the teenager, the father and brother were threatened

Budaun News: किशोरी को अगवा करने के बाद पिता-भाई को धमकी

Tue, 15 Jul 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
After kidnapping the teenager, the father and brother were threatened
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के बाद पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 जुलाई की शाम पांच बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी सहेली के घर गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। वह बेटी को देखने उसकी सहेली के घर गए। जहां बताया गया कि उनकी बेटी यहां आने के बाद सबलू व धर्मेंद्र के साथ चली गई है।
विज्ञापन

इसके बाद वह धर्मेंद्र के घर गए। जहां वह नहीं मिला। इसके बाद सबलू के घर गए। यहां उसके पिता मिले। उन्होंने कहा कि सुबह तक बेटी को वापस करा देंगे। वह सुबह तक इंतजार करते रहे, लेकिन बेटी नहीं आई। बेटी घर से कानों के कुंडल, पाजेब, सोने2 की चेन व 60 हजार रुपये भी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया कि उनकी बेटी की सबलू से बातचीत धर्मेंद्र कराता था। वह अपने बेटे के साथ फिर धर्मेंद्र के पिता अमरपाल के घर गए और बेटी के बारे में जानकारी की।

आरोप है कि इस पर अमरपाल, उसका बेटे पुष्पेंद्र, सुभाष, अरविंद व अरुण ने उनके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धर्मेंद्र, सबलू, अमरपाल, पुष्पेंद्र, सुभाष, अरविंद, अरुण और जुगुनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed