फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After embezzling Rs 5 lakh, he threw out his second wife from the house

Budaun News: पांच लाख रुपये हड़पने के बाद दूसरी पत्नी को घर से निकाला

Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
After embezzling Rs 5 lakh, he threw out his second wife from the house
बदायूं। पहली पत्नी के घर से चले जाने का झांसा देकर एक युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पति ने उससे मकान बनवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए और घर से निकाल दिया। इस मामले में राज्य महिला आयोग के आदेश पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के गांव सैदसराय निवासी विनीता ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी। बताया कि 29 सितंबर 2023 को उसकी शादी ऋषिपाल के साथ हुई थी। इस दौरान पति ने उसे बताया था कि उसकी पहली पत्नी घर से चली गई थी। इस कारण उसने उससे दूसरी शादी की है। वह ऋषिपाल व उसके परिजनों के झांसे में आ गई। शादी के कुछ दिन सब कुछ ठीक चलता रहा। इस दौरान पति ने मकान बनवाने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

मकान बनवाने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर पति, सास अमर कली व ससुर राजपाल ने गाली गलौज कर मारपीट की, लेकिन वह घर से नहीं निकली। इससे आरोपियों ने उसे भूखा प्यासा रखा। उसे जानकारी हुई कि उसका पति अब पहली पत्नी के साथ अलग रह रहा है। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी उसकी हत्या करने की फिराक में है। उसने थानाध्यक्ष से शिकायत की। आरोप है कि इस पर एसओ ने उल्टा डरा धमका कर भगा दिया। फिर से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। राज्य महिला आयोग ने पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। फैजगंज पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed