फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After dispute with wife, truck driver commits suicide by jumping from train

Budaun News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sat, 13 Jul 2024 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 13 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
After dispute with wife, truck driver commits suicide by jumping from train
उझानी। कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार सुबह गोशाला रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन से कटकर 35 वर्षीय अरविंद की मौत हो गई। वह ट्रक चालक थे और बृहस्पतिवार रात अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने मेमिया कॉलोनी के लॉन में आए थे। देर रात उनका पत्नी से विवाद हो गया था, जिससे उन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के भर्रा टोला निवासी अरविंद पुत्र झंडू मूलरूप से सकतपुर गांव के रहने वाले थे। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक अरविंद की दो पत्नियां हैं। उनमें रेखा भर्रा टोला और मंजू अहिरटोला में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी भतीजी सुमन की मेमिया कॉलोनी के एक लॉन में शादी थी। उनका पूरा परिवार शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान उनका अपनी पत्नी रेखा से विवाद हो गया था, जिससे वह सुबह चार बजे नाराज होकर चले आए और गोशाला रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन से कटकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने जब उनका शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। इसकी खबर सुनकर आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई और अरविंद के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। दोपहर बाद उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed