फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After argument man tied to a pole doused with petrol and set on fire

महबूब को खंभे से बांधकर लगा दी आग: नमाज पढ़कर लौट रहा था घर, मामा ने बताया- तीन लोगों ने डाला था पेट्रोल

Fri, 07 Nov 2025 06:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: विकास कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 06:45 PM IST
सार

मुस्तफाबाद नई बस्ती के रहने वाले महबूब (20) पुत्र सत्तार गुरुवार को सहसवान रोड स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद मोहल्ले के ही तीन युवकों से उसका विवाद हो गया। 

विज्ञापन
After argument man tied to a pole doused with petrol and set on fire
युवक को खंभे से बांधकर लगा दी आग - फोटो : AI Image

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती के रहने वाले महबूब को मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने खंभे से बांध लिया और उसे आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आरोपियों को ललकारा। उनके भाग जाने के बाद युवक को बंधनमुक्त कराते हुए आग बुझाई। सूचना पर डायल 112 पुलिस व परिजन मौके पर पर पहुंच गए। गंभीर हालत में उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था महबूब
कस्बा के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती के रहने वाले महबूब (20) पुत्र सत्तार गुरुवार को सहसवान रोड स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद मोहल्ले के ही तीन युवकों से उसका विवाद हो गया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद महबूब अपने घर लौट आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूब को रस्सियों के सहारे खंभे से बांध दिया और उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की
शुक्रवार की सुबह को वह फिर नमाज पढ़ने गया। घर लौटते समय तीन लोगों ने उसको पकड़ लिया। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने महबूब को रस्सियों के सहारे खंभे से बांध दिया और उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। आस-पास के लोगों ने उसको बचा लिया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। 

विज्ञापन

महबूब की हालत नाजुक
परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे महबूब को रुदायन सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के मामा कैसर अली ने बताया कि गुरुवार को मोहल्ले के ही तीन लड़कों से उसके भांजे का झगड़ा हो गया था। इन्हीं लोगों ने आग लगाई है। मेरा भांजा उन्हें पहचान लेगा। 

पुलिस का बयान
एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed