फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After an argument over the phone, the wife consumed poison and died.

Budaun News: फोन पर हुई कहासुनी तो पत्नी ने खा लिया विषाक्त पदार्थ, मौत

Sat, 24 Jan 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
After an argument over the phone, the wife consumed poison and died.
विवाहिता की मौत के बाद घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
बिनावर। मध्य प्रदेश में रहकर मजदूरी कर रहे पति से फोन पर बात करने के बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब तक भनक लगी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष को सूचना मिली तो बेटी के घर पहुंच गए। शव देखकर परिवार के लोग भड़क गए। बृहस्पतिवार रात भर तो रिश्तेदार फैसला कराने में लगे रहे। शुक्रवार की सुबह पिता ने पुलिस को बेटी की हत्या करने की सूचना दे दी। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



वजीरगंज क्षेत्र के गांव पुन्नापुर निवासी विवाहिता के पिता नेकसू ने बताया कि उसने पुत्री भुवनेश्वरी (22 साल) की शादी दो साल पहले बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी रामौतार से की थी। तब रामौतार आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। लगभग एक सप्ताह पहले उनकी बेटी मायके में थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे वह बेटी को लेकर ससुराल पहुंचे। उसे वहां छोड़ने के बाद वापस गांव पुन्नापुर के लिए निकल गए। बृहस्पतिवार की शाम सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह सुनकर वह परिवार के साथ गांव अमृतपुर पहुंचे, हालांकि तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर रिश्तेदार दोनों पक्षों में फैसला कराने की कोशिश करते रहे। जब कोई बात नहीं बनी तो शुक्रवार की सुबह नेकसू ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी। थाना पुलिस व सीओ सिटी रजनेश उपाध्याय गांव में पहुंच गए। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित कर लिया गया। सीओ रजनेश उपाध्याय ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed