फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After all why does the principal want to save the doctor

Budaun News: आखिर प्राचार्य क्यों बचाना चाह रहे डॉक्टर को

Wed, 13 Nov 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
After all why does the principal want to save the doctor
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्ची की मौत के मामले में हुई लापरवाही की जांच चल रही है। प्राचार्य जांच प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए उन्हें जांच से दूर रखा गया है। जांच की पूरी कमान सीएमएस संभाल रहीं हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन में जांच पूरी कर आख्या शासन व प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में 23 अक्तूबर को इलाज के अभाव में दस साल की बच्ची ने तड़पकर दम तोड़ दिया था। बच्ची के गले में इंफेक्शन था। वह डेंगू बुखार से पीड़ित थी। परिजन बच्ची को लेकर तीन घंटे तक मेडिकल कॉलेज में इधर-उधर दौड़ते रहे। सब जगह यही बताया गया कि डॉक्टर खेल में व्यस्त हैं। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, तब कहीं जाकर पुलिस व कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


पहले तो प्राचार्य घटना से इनकार करते रहे, लेकिन डीएम ने जब मामले में संज्ञान लिया तो प्राचार्य ने इमरजेंसी के डॉक्टर को बचाते हुए ओपीडी के निर्दोष चार डॉक्टरों पर कार्रवाई कर डाली। फर्जी कार्रवाई का मामला जब शासन और प्रशासन तक पहुंचा तो जांच के लिए दूसरी जांच कमेटी बनाई गई है। जांच को 12 दिन से प्राचार्य अटकाने की कोशिश कर रहे हैं। जांच अधिकारियों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था मामला

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव थलिया नगला निवासी नाजिम की बेटी शूफिया (10) को डेंगू बुखार के साथ ही गले में इंफेक्शन हो गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार न होने के चलते परिजन 23 अक्तूबर की सुबह नौ बजे शुफिया को राजकीय मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बच्ची को भर्ती नहीं किया। बच्ची ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया था।




जांच तीन दिन में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जांच आख्या शासन व प्रशासन काे भेजी जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। -डॉ. अर्सिया मसूद सिद्दीकी, सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed