फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After a quarrel with his elder brother, he committed suicide by hanging himself

Budaun News: बड़े भाई से कहासुनी होने पर फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 26 Feb 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with his elder brother, he committed suicide by hanging himself
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात एक युवक ने बड़े भाई से कहासुनी के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी 24 साल का युवक अविवाहित था। वह खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। सोमवार शाम युवक की बड़े भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। नोकझोंक होने के बाद दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। शोर शराबा होने पर युवकों की मां पहुंची। उन्होंने बीच-बचाव कराया। मामला शांत होने पर सभी लोग खाना खाकर अपने कमरों में सोने चले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा है कि देर रात किसी समय युवक गांव से आधा किलोमीटर दूर खेतीहर इलाके में पहुंचा। यहां वह आम के पेड़ पर फंदे से लटक गया। मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। तब परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से उतारा और घर ले गए। इसके बाद गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में थाने पर कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed