फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After 20 years, seeds started being prepared from the fisheries center of Saidpur

Budaun News: 20 साल बाद सैदपुर के मत्स्य पालन केंद्र से तैयार करने लगे सीड

Fri, 20 Jun 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
After 20 years, seeds started being prepared from the fisheries center of Saidpur
सैदपुर में मतस्य पालन केंद्र पर तैयार होता सीड्स। संवाद
बदायूं। तहसील बिसौली के कस्बा सैदपुर स्थित 100 बीघे के मत्स्य पालन केंद्र पर सीड्स तैयार होने लगा है। मत्स्य विभाग ने इसे लीज पर रामपुर के मछली व्यापारी को दिया गया है। यहां से प्रदेश के कई जिलों में मछली के सीड्स भेजे जाएंगे। इससे मत्स्य कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन




सैदपुर में प्रदेश सरकार की ओर से 100 बीघे से ज्यादा की जमीन पर 1970 के दशक में मत्स्य पालन केंद्र बनाया गया था। यहां मत्स्य सीड प्रदेश भर में भेजे जाते थे। उसके लिए हौदे, तालाब, ट्यूबवेल, ट्रांसफार्मर आदि की व्यवस्था थी। 20 साल पहले तक यहां मछली का सीड्स तैयार किया जाता था। देखरेख के अभाव में यह बदहाल हो गया था। अब एक बार फिर से इसे शुरू करने के लिए रामपुर के मछली व्यापारी सुशील कुमार को लीज पर दिया गया है। व्यापारी ने बताया कि शाहजहांपुर, संभल, मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित अन्य जगहों पर सीड्स की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों से संपर्क भी किया गया है। उन्होंने बताया कि मछली का सीड्स तैयार होने लगा है। मछली पालन करने वाले लगातार यहां संपर्क कर रहे हैं। उनको सीड्स उपलब्ध भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

---
कोट
मत्स्य पालन केंद्र के लिए तालाब का निर्माण हो गया है। मछली के बच्चे तैयार किए जाने लगे हैं। दूसरे जिले सें मछली पालन करने वाले लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। - सुशील कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन



---
सैदपुर में विभाग का मत्स्य पालन केंद्र है। उसे लीज पर देकर मछली पालन के साथ ही सीड्स तैयार कराया जा रहा है। इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा। -अमित कुमार शुक्ला, जिला मत्स्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed