{"_id":"66218411de9f471f3208beda","slug":"advocates-strike-continues-allegations-leveled-against-sdm-badaun-news-c-123-1-sbly1018-117294-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, एसडीएम पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, एसडीएम पर लगाए आरोप
विज्ञापन
सहसवान। एसडीएम न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। बार एसोसिएशन की ओर से इस संबंध में शासन-प्रशासन से न्यायिक व प्रशासनिक जांच कराए जाने की मांग की गई है।
बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कई बार एसडीएम से वार्ता कर कार्य में सुधार लाने की मांग कर चुका है, लेकिन उनके कार्य व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजस्व संहिता की धारा 38, धारा 80, धारा 116 और धारा 24 के मुकदमों में बिना सुविधा शुल्क के कोई आदेश पारित नहीं किया जाता। वही पत्रावली बहस में लगाई जाती है जिसमें सौदा तय हो जाता है।
आरोप है कि सामान्य पत्रावलियों में कोई आदेश पारित नहीं किया जाता। अलग-अलग पत्रावलियों में एक ही बिंदु पर अलग-अलग आदेश पारित किए जाते हैं। वादकारियों को सुलभ और सस्ता न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र जिलाधिकारी बदायूं और मंडलायुक्त बरेली मंडल से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा। अभी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीएम प्रेमपाल सिंह का कहना है कि अधिवक्ताओं को कई बार बुलाया, लेकिन आए नहीं। अधिवक्ताओं को एक बार फिर बुलाकर बात करेंगे, जो भी समस्या आ रही होगी उसका समाधान कराया जाएगा।